भारतीय मूल की नासा (NASA) की वैज्ञानिक स्वाती मोहन ने किया मंगल अभियान का नेतृत्व

20.2.2021।हैड रिपोर्टर हरीश गर्ग बठिंडा। उड़ान न्यूज़24।
बीती रात शुक्रवार को नासा (राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष प्रशासन) ने अपना रोवर पर्सिव्रेंस मंगल ग्रह पर उतारा है। इसका नेत्रतव करने वाली भारतिय मूल की अमेरिकन वैज्ञानिक स्वाति मोहन है। वह एक साल की थी जब उसे अमेरिका लेजाया गया था, वह नॉर्दर्न वर्जीनिया और वाशिंगटन डीसी में पली बढ़ीं है।
रोवर पर्सिव्रेंस मंगल ग्रह पर अगले दो सालों तक रह कर वहाँ से चट्टानों के टुकड़े ले कर आएगा। इससे वैज्ञानिकों को यह समझने में सहायता मिलेगी कि मंगल ग्रह पर कभी जीवन था या नहीं। यह विमान 19000 किमी/घंटा की गति से मंगल पर पहुँचा है। और इसने कुल 472 मिलीयन किलोमीटर दूरी तय की है।