सरदूल सिकंदर के पार्थिव शरीर के दर्शनों के लिए पहुंचे पंजाबी गायक और लोग, बब्बू मान ने भेंट की श्रद्धांजलि

26.02.2021। हैपी जिंदल। उड़ान न्यूज़24।
खन्ना : पंजाब के मशहूर शहर खन्ना के निवासी और गांव खेड़ी नौध सिंह में जन्मे सुरों के बादशाह सरदूल सिकंदर के निधन पर समूचे पंजाबी संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। आज उनकी मृतक देह के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में लोग और पंजाबी गायक खन्ना में उनके घर पहुंचने शुरू हो गए।
प्रसिद्ध पंजाबी गायक बब्बू मान ने आज स्व. गायक सरदूल सिकंदर को खन्ना में स्थित उनके पैतृक घर में जाकर श्रद्धांजलि भेंट की। इस मौके बब्बू मान द्वारा सरदूल सिकंदर के परिवार के साथ दुःख भी सांझा किया गया।
बता दें कि सरदूल सिकंदर को आज पैतृक गांव में गांव खेड़ी नौध सिंह नजदीक खन्ना जिला फतेहगढ़ साहिब में सुपुर्द-इ-खाक किया जायेगा।