वेंडिंग जोन के नाम पर रेहड़ी फड़ी वालों के साथ सरकार कर रही है धक्केशाही : गुरदीप गोशा

15.4.2021। सुरिंदर सोनी लुधियाना। उड़ान समाचार 24।
लुधियाना में आज, रेहड़ी फड़ी वालों ने नगर निगम जोन बी कार्यालय के बाहर धरना दिया। पूर्व पार्षदों राधे शाम और राजेश मिश्रा द्वारा आयोजित धरने में, युवा अकाली दल के जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोशा ने रेहड़ी फड़ी वालों का समर्थन किया।
गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि जब से कांग्रेस सरकार बनी है तब से ही रेहड़ी फड़ी वाले परेशान है। इससे पहले भी अकाली दल ने रेहड़ी फड़ी वालों की आवाज़ उठाकर वेंडिंग ज़ोन स्थापित किए थे।
उन्होंने आगे कहा कि वेंडिंग जोन दूर स्थापित किए गए हैं और कांग्रेस नेताओं की सिफारिश पर जगह उपलब्ध होती है।
गोशा ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी और ट्रैफिक पुलिस वाले रेहड़ी वालों को परेशान करते हैं और वेंडिंग जोन में कांग्रेस नेता अपनी मनमानी चलाती है।
प्रदर्शन के दौरान, निगम के जुआएंट कमिश्नर नवीन जैन ने मांग पत्र लिया और आश्वासन दिया कि रेहड़ी वालों की समस्याओं को जल्द हल किया जाएगा।